Bihar

BPSC TRE 3: 51389 शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया अरवल से शुरू, एक हफ्ते में सभी को तैनाती

बिहार लोक सेवा आयोग से तीसरे चरण की नियुक्ति में चयनित 51 हजार 389 शिक्षकों को स्कूल आवंटन चरणवार शुरू हो गया है। शनिवार को शिक्षा विभाग ने 11 जिले के शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी। सबसे पहले अरवल जिले में शिक्षकों को तैनात किया गया। शिक्षकों को स्कूल आवंटन की सूचना उनके मोबाईल पर भी भेजे जाएंगे। शनिवार को 11 जिले के बाद अगले एक सप्ताह के भीतर सभी शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा।

सभी शिक्षकों को स्कूल आवंटन हो जाने के बाद इनके योगदान को लेकर विभाग के द्वारा अलग से दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। विभाग के निर्देश के आलोक में जिलों में पदाधिकारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगदान कराना सुनिश्चित करेंगे। मालूम हो कि तीसरे चरण में नियुक्ति शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति-पत्र मार्च में ही दिया जा चुका है। इसके बाद से ही इन शिक्षकों को अपने पदस्थापन का इंतजार है।

आपको बता दें दो महीने पहले चयनित 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने 8 जिलों के 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा थाा। वहीं, अन्य शिक्षकों को 30 जिलों में जिला मुख्यालय स्तर पर नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। सीएम नीतीश ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा था कि हाथ उठाकर बताइए, आप लोग पढ़ाएंगे ना। 2023 में हमने नए शिक्षकों की बहाली का काम शुरू किया था। तीन चरणों में मिलाकर कुल 2 लाख 68 हजार 548 नए शिक्षक हो गए हैं।

उन्होने कहा कि 2005 से पहले क्या स्थिति थी। शाम में कोई बाहर नहीं निकलता था। पटना में भी कोई बाहर नहीं निकलता था। आज कितना बढ़िया लग रहा है। लड़का-लड़की सब बराबर है। पहले की सरकार महिलाओं पर ध्यान नहीं देती थी। हमलोगों ने खूब आगे बढ़ाया है। बच्चे को जन्म तो मां ही देती हैं ना। महिलाओं का कितना योगदान है।

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

28 मिनट ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

7 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

16 घंटे ago