बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार की जीविका से प्रेरित होकर केन्द्र ने आजीविका लागू किया। वे बेगूसराय में तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली ग्राम पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों से रूबरू थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी। वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमलोगों ने ही स्वयं सहायता समूहों का नाम जीविका दिया। इनसे जुड़ी महिलाएं बिहार में जीविका दीदी कहलाती हैं।
सीएम ने कहा कि हमलोगों के इस काम से प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इसे अपनाते हुए पूरे देश में लागू किया और इसका नाम आजीविका रखा। इसे भूलिएगा मत। महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करने के दौरान मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों से काफी लाभ हुआ है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को दिए आरक्षण से काफी फायदा हो रहा है। आपके कार्यों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों से महिलाएं न सिर्फ आगे बढ़ रही हैं बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…
समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…
बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…
समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…