Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस अत्याधुनिक तकनीक से लैस EVM का इस्तेमाल; जानिये खासियत

कुछ ही महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनाव को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस बार के चुनाव में बहुत कुछ खास होगा लेकिन सबसे खास होगा इस बार नई ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए जल्द ही बिहार के कई जिलों को EVM मशीन भी मिलने वाली है।

अब बिहार में चुनाव कराने को लेकर कर्मियों का सत्यापन किया जा रहा है और जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी विभागों को कर्मियों की सूची भेजी गई है। निर्वाचन कार्यालय को उन सभी का सत्यापन करने के बाद रिपोर्ट देने को कहा गया है।

एम-3 ईवीएम की क्या है खासियत​

एम-3 ईवीएम अत्याधुनिक तकनीक से लैस ईवीएम है और बिहार चुनाव के मद्दे नजर 21 मई तक इसके मिलने की संभावना है। इसके बाद 25 मई से फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू हो जाएगी। करीब एक माह तक 25 इंजीनियर्स मिलकर इसका कार्य को करेंगे। इस ईवीएम की विशेषता जानकर आप भी खुश हो जाएंगे और वो ये है कि अगर इससे छेड़छाड़ किया गया या इसका एक भी स्क्रू खोला तो यह निष्क्रिय हो जाएगा। अब आगामी विधानसभा चुनावों में इसी ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यालय ने मांगी है डिटेल्स

निर्वाचन कार्यालय की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव के दौरान ही चुनाव कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा सकेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से यह भी पूछा गया है कि ऐसे कर्मी जो चुनाव कार्य में हिस्सा लेंगे वो अभी कहां पदस्थापित हैं, क्या वे कार्य कर रहे हैं अथवा रिटायर हो चुके हैं। इसके साथ यह भी पूछा गया है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। इस तरह से कर्मियों के संबंध में कई तरह की रिपोर्ट मांगी गई है। इस तरह से चुनाव के लिए तैयारी अब शुरू हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago