Bihar

तेजस्वी के 30% कमीशनखोरी वाले बयान पर भड़के जेडीयू नेता संजय झा, पूछा- बिना काम किए करोड़पति कैसे हो

इंडिया एलायंस की बैठक और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि चुनावी साल है तो बहुत सारे लोग दिखाई देंगे. उन्होंने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में अभी भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और 2025 में भी NDA उनके ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी.

तेजस्वी पर JDU सांसद का हमला

संजय झा ने कहा कि बिहार को डबल इंजन की सरकार का फायदा हो रहा है. बिहार में कांग्रेस के लिए अब कुछ भी नहीं बचा है. तेजस्वी यादव के एनडीए सरकार पर 30 प्रतिशत कमीशनखोरी वाले आरोप पर संजय झा ने पलटवार करते हुए कहा जिस मामलों में जांच चल रही है तेजस्वी को पहले उन पर बात करनी चाहिए. पहले वह नौकरी घोटाले पर बात करें. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार में बहुत काम हुए हैं.

‘कोर्ट तेजस्वी को क्या बिना कुछ किए बुला रहा है’

बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में 30% कमीशनखोरी चल रही है. ये रकम मंत्रियों तक पहुंचती है. इस पर संजय झा ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस पर कुछ भी कहने की कोई जरूरत उनको नहीं है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से ये पूछने की जरूरत है कि उन पर जमीन के बदले नौकरी देने का मामला है. वह करोड़पति हो गए. क्या बिना कुछ किए हुए कोर्ट उनको बुला रहा है. उन्होंने इस मामले पर तो कभी बयान नहीं दिया. संजय झा ने कहा कि हर गांव में और हर घर में जल नल तक पहुंचा है. सड़कें और बिजली पहुंची है. ये सब काम नीतीश सरकार ने किए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago