Bihar

ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन की मौत, विदाई से लौट रही बारात की कार का हादसा; 4 मौतें, जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हादसा

बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के महिसोर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। मृतकों में नई दुल्हन भी शामिल है। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद कोहराम मच गया है।

कार और ट्रक के बीच हादसे में सभी की हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अहले सुबह महिसोर थाना क्षेत्र के जंदाहा-समस्तीपुर मेन रोड़ पर पनसलवा चौक के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये।

मरने वालों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवा और नवविवाहिता शामिल है।

शादी की अगली सुबह हुई मौत

मृतक में दो महिला और एक युवती है। घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग शादी समारोह के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहे थे और शादी की अगली सुबह सड़क दुर्घटना में दुल्हन की मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

39 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

58 मिनट ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

11 घंटे ago