Bihar

पटना में मौजूद 27 पाकिस्तानियों को लौटना होगा, शादी और बीमारी बताकर बढ़ाया था वीजा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पटना जिले में 27 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द किया गया है। सभी को जिले की विदेश शाखा से पाकिस्तान लौटने को कहा गया है। इस आदेश की कोई अवहेलना करता है तो तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को डी-बोर्ड भी किया जा सकता है। अधिकतर पाक नागरिकों ने शादी और बीमारी का हवाला देकर वीजा की अवधि बढ़ाई थी और यहीं रह रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, इस समय पटना जिले में कुल 27 पाकिस्तानी नागरिक एक्सटेंशन वीजा पर रह रहे हैं। सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिक सब्जीबाग, समनपुरा और फुलवारीशरीफ मोहल्ले में ठहरे हुए हैं। ये सभी अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे।

सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तानी नागरिक पटना में 3 से 7 दिनों के वीजा पर पटना आए थे। बाद में सभी ने अपने वीजा का एक्सटेंशन करवा लिया। किसी ने रिश्तेदार की शादी, तो किसी ने तबीयत बिगड़ने की बात कहकर वीजा का समय बढ़वाया था। दूसरी ओर ये लोग किन-किन जगहों पर गए और वे किनके साथ रह रहे थे, किन जगहों की तस्वीर खींची है, इसकी पूरी जानकारी स्पेशल ब्रांच की टीम ले रही है।

स्थानीय थाने के जरिए कार्रवाई

पटना में ठहरे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस जाने के लिए स्थानीय थाने के जरिए नोटिस दिया गया है। वे कैसे लौटेंगे, इसकी भी जानकारी मांगी गई है। अगर फ्लाइट से पाक लौटना है तो टिकट और बोर्डिंग पास की फोटो कॉपी स्थानीय थाने को उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा दो लोगों की गवाही भी जरूरी है। ट्रेन के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले लोगों को भी टिकट की फोटो कॉपी देनी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

50 मिनट ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

1 घंटा ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

2 घंटे ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

11 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

11 घंटे ago