Bihar

पटना में पहली बार एयरफोर्स का सूर्य किरण एरोबेटिक शो 23 अप्रैल को, जगह भी जान लीजिए

बिहार की राजधानी पटना में मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर जेपी गंगा पथ पर 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) के जांबाज पायलट रोमांचक सूर्य किरण एरोबेटिक शो दिखाएंगे। पटना में पहली बार एयरफोर्स इस रोमांचक शो का आयोजन कर रही है। 16 साल पहले बिहटा में ऐसा आयोजन हुआ था। सूर्य किरण एरोबेटिक शो में 9 विमान करतब दिखाएंगे। मंगलवार को सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन की बैठक हुई, जिसमें शो के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। रूडी खुद भी पायलट हैं और कई बार कॉमर्शियल विमान उड़ाते दिख जाते हैं।

रूडी ने कहा कि यह बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है कि पटना में पहली बार सूर्य किरण का शौर्य प्रदर्शन हो रहा है। 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के मौके पर 9 एयरक्राफ्ट के साथ सूर्य किरण का एरोबेटिक शो होगा। उन्होंने कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक राजकीय आयोजन होगा। राज्य सरकार और एयरफोर्स के बीच समन्वय के लिए नियमित तौर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

सांसद ने बताया कि 21 अप्रैल को सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का पटना में आगमन होगा। 22 अप्रैल को फुल ड्रेस रिहर्सल होना है। 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ पर एक घंटे के भव्य शो का आयोजन होगा। बता दें कि वायु सेना की सूर्य किरण टीम का बेस कर्नाटक के बीदर में हैं। यह टीम साल भर में लगभग 30 एरोबेटिक शो करती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके शो का एक मकसद वायुसेना में नौजवान लोगों की दिलचस्पी बढ़ाना भी है। एयरफोर्स के अधिकारियों ने गर्मी को देखते हुए लोगों से पानी लेकर शो में आने की अपील की है ताकि तबीयत ठीक रहे।

सूर्य किरण एरोबेटिक शो के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होंगे

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि एयरफोर्स शो को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इस संबंध में एयर फोर्स के पदाधिकारियों से बातचीत होगी और वो जैसा चाहेंगे, मरीन ड्राइव पर वैसी व्यवस्था कर दी जाएगी ताकि शो देखने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago