Bihar

पटना में नाला सफाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर की चेंबर में डूबकर मौत; परिजनों ने मांगा मुआवजा

पटना में नाला सफाई के दौरान चेंबर में डूबने से एक दैनिक मजदूर की मौत हो गई। घटना शनिवार को पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल में वार्ड 60 स्थित दुरुखी, मदरसा गली में घटी। जहां नाला उड़ाही के दौरान चैंबर में घुसे मजदूर 35 वर्षीय अवधेश कुमार उर्फ पकौड़ी की मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी होते ही वार्ड 60 के प्रतिनिधि,पूर्व पार्षद बलराम चौधरी व वार्ड 57 के पार्षद प्रतिनिधि राजू गुप्ता पहुंचे और लोगों की मदद से मजदूर को चेंबर से निकाल कर इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर खाजेकलां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा।

मजदूर की मौत पर परिजनों ने आक्रोश जताया। साथ ही मुआवजे की मांग की। अजीमाबाद अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि आलमगंज के मीना बाजार जल्ला रोड कूड़ा पर स्लम बस्ती निवासी रामप्रवेश केवट का बेटा अवधेश उर्फ पकौड़ी नाला उड़ाही के कार्य में दैनिक मजदूर के रूप में लगा था।

पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामयत्न प्रसाद,मंगल पासवान, जितेन्द्र कुमार ने मजदूर की मौत पर नाराजगी जताते हुए मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago