Bihar

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, दलित बस्ती में लगी भीषण आग, 4 बच्चे जिंदा जले

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दुखद घटना हुई है। रामपुरमनी गांव में भीषण आग लगने से चार बच्चों की जान चली गई। आग में छह घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आशंका है कि अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद से गांव में चीख-पुकार मची है।

आग की लपटों में फंस गए थे बच्चे

बताया जा रहा है कि बच्चे आग की लपटों में फंस गए और जल गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। पीड़ित परिवार अपने बच्चों को ढूंढ रहे हैं। गांव में हृदयविदारक स्थिति बनी हुई है। दुख की बात है कि तीन बच्चों के शव एक ही घर से मिले हैं। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

महादलित बस्ती में लगी थी आग

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आग महादलित बस्ती में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि बच्चे आग की लपटों में घिर कर जल गए। गांव में हर तरफ डर और दुख का माहौल है। लोग अपने बच्चों को ढूंढ रहे हैं। गांव की हालत बहुत खराब है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग बुझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago