Bihar

बिहार के मोतिहारी में धमाके से दहशत, घर में ब्लास्ट के बाद पुलिस और FSL की टीम पहुंची

बिहार के मोतिहारी जिले में एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके की वजह से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि धमाके की यह घटना कुंडवा चैनपुर के जटवलिया थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां एक घर में ब्लास्ट हुआ है। धमाके के बाद से यहां भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची हुई है।

एफएसएल की टीम के अलावा बम निरोधक दस्ते को भी यहां बुलाया गया है। फिलहाल इस धमाके में किसी के घायल होने की जानाकारी नहीं है। इलाके में लोग इस धमाके के बाद सहमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि धमाके में घर को भी नुकसान हुआ है। घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ईंटे बिखरी हुई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह मकान कपिल देव दूबे का था। यह घर बंद था और बंद घर में ही धमाका हुआ है। हालांकि, यह धमाका किस चीज का है? इसकी अभी जांच-पड़ताल हो रही है।

यह धमाका काफी बड़ा था और इसकी गूंज काफी दूर तक सनाई दी है। मौके पर मौजूद पुलिस ने घर की तरफ आम लोगों के आने-जाने पर फिलहाल पाबंदी लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कपिल दूबे का कुछ दिनों पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वो घर बंद कर चले गए थे और कहीं और रह रहे थे। लेकिन अब अचानक इस बंद घर में धमाके से दहशत फैल गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

7 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

13 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

14 घंटे ago