केंद्रीय मंत्री और हम संरक्षक जीतन राम मांझी ने ‘बीस सूत्री अध्यक्ष’ में पार्टी की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी के विधायक हैं, वहां के प्रखंडों में भी हम का अध्यक्ष नहीं बनाया गया। यह बात हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के अशोक चौधरी के सामने उठाएंगे। उनसे पूछेंगे कि ऐसा लग रहा है कि हम एनडीए में हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस पर भी विरोध दर्ज कराया है।
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से 35-40 सीटों की मांग दुहराई। है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से ऐसी मांग उठ रही है। इससे पहले भी कई सार्वजनजिक मंच पर भी जीतन राम मांझी 40 सीटों का दावा ठोंक चुके हैं।
मांझी ने कहा कि बहुत जल्द (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी की हम सेना का गठन किया जाएगा। साथ ही जिन सीट पर पार्टी चुनाव लड़ सकती है, जहां पार्टी का जनाधार मजबूत है, ऐसी सीटों का चयन तेजी से करने पर चर्चा हुई।
पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा था कि हमारी पार्टी 20 सीटें जीतेगी, जब 35-40 सीटों पर लड़ेगी। इसलिए इतनी सीटें तो मिलनी ही चाहिए। वहीं कस्बा विधानसभा सीट पर दावा ठोंकते हुए मांझी ने कहा कि इस सीट हम हमारी पार्टी लड़ती आई है। इसलिए निश्चित तौर पर एनडीए ये सब हम लोगों को देगी। राजेंद्र यादव इस सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…