Bihar

मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी राजेंद्र प्रसाद ने की 2.66 करोड़ की अवैध कमाई, ईडी की चार्जशीट दाखिल

बिहार के चर्चित मगध विश्वविद्यालय में घोटाला मामले में पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बुरे फंसते दिख रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने आरोपपत्र दाखिल किया है। ईडी ने इसकी जानकारी दी। डॉ. प्रसाद, उनके बेटे डॉ. अशोक कुमार, भाई अवधेश प्रसाद और उनसे कथित रूप से जुड़े प्यारी देवी स्मारक कल्याण ट्रस्ट के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने शिकायत दर्ज की है।

ईडी ने बयान में कहा कि तीन दिन पूर्व, 15 अप्रैल को पटना में धन शोधन निवारण अधिनियम के विशेष कोर्ट के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया। अदालत ने उसी दिन संज्ञान लिया। बिहार पुलिस की विशेष सतर्कता इकाई की जांच से पूर्व कुलपति एवं अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला सामने आया। विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों पर भी आरोप है।

इकाई ने आरोप लगाया था कि राजेंद्र प्रसाद ने सितंबर 2019 से नवंबर 2021 तक कुलपति रहते 2.66 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। मालूम हो कि एजेंसी ने जांच के तहत 64.53 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

अवैध कमाई को परिवार के ट्रस्ट में खपाया

ईडी के अनुसार, जांच में पाया गया कि राजेंद्र प्रसाद ने अवैध कमाई का इस्तेमाल बेटे अशोक कुमार व आरपी कॉलेज के नाम पर नकद देकर पांच संपत्तियां हासिल करने में किया। इसका प्रतिनिधित्व उनके भाई अवधेश प्रसाद करते हैं। आरपी कॉलेज के नाम पर अर्जित संपत्तियों को प्यारी देवी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट को पट्टे पर हस्तांतरित किया। ट्रस्ट का स्वामित्व प्रसाद के परिवार के पास है। ट्रस्ट के बैंक खाते में कुछ नकदी जमा की, ताकि इसे आय के रूप में दिखाया जा सके।

डॉ राजेंद्र प्रसाद ने परिजनों को शामिल करते हुए साजिश की ताकि, इसे बेदाग संपत्ति दिखा सकें। साथ ही परिवार के स्वामित्व वाले ट्रस्ट का इस्तेमाल कर सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

5 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

7 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

8 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

13 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

15 घंटे ago