Bihar

बिहार: शादी के 2 दिन बाद लवर को भाई बताकर ससुराल बुलाया, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए, पति ने लिया बड़ा फैसला

बेगूसराय में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने अपने प्रेमी को भाई बताकर ससुराल बुला लिया। पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद घर में काफी हंगामा हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच करने के बाद पुलिस ने दुल्हन और उसके प्रेमी को अपने-अपने घर भेज दिया है।

मामला सामने आने के बाद दुल्हन ने अपने पति से कहा-हम आपके साथ नहीं रहेंगे। वहीं, दुल्हन के ससुर ने बताया कि ‘अब उसे बहू बनाकर घर में नहीं रखेंगे।’

दरअसल, बेगूसराय के दादपुर निवासी विश्वजीत पासवान (22) की शादी 16 अप्रैल को बलिया निवासी प्रकाश पासवान की बेटी कल्पना कुमारी (19) से हुई थी। शादी के बाद विदाई हुई तो दुल्हन के साथ उसका भाई भी ससुराल आया था, लेकिन 18 अप्रैल की सुबह वो बहन के ससुराल से अपने घर के निकल गया।

इसके बाद कल्पना ने अचानक अपने ससुराल वालों को बताया कि ‘मेरा मौसेरा भाई नीतीश कुमार (20) स्कूल के पास आया हुआ है। किसी को रिसीव करने भेज दीजिए।’

ससुराल वाले भाई को लेकर घर पहुंचे और खातिरदारी की। परिजनों को लगा कि बहू को अपने मायके वालों से बहुत कुछ कहना होता है। इसी वजह से थोड़ी देर बाद उसे दुल्हन के कमरे में पहुंचा दिया।

साले से मिलने पहुंचा तो पत्नी को आपत्तिजनक हालत देखा

पति विश्वजीत घर से बाहर निकला था। किसी ने साले के आने की सूचना दी तो वह मिलने पहुंचा। वह अपने कमरे में गया तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। घटना को लेकर विश्वजीत ने अपने ससुर से बात की तो उन्होंने कहा कि ‘नीतीश नाम का हमारा कोई रिश्तेदार नहीं है, उसे पकड़ कर रखिए।’

कल्पना के बुलाने पर प्रेमी मिलने पहुंचा था

कल्पना, विश्वजीत से शादी नहीं करना चाहती थी। वो नीतीश के साथ रहना चाहती है। परिजनों के दबाव में शादी की। जब कल्पना ससुराल आ गई तो उसका प्रेमी नीतीश परेशान था।

शादी के अगले दिन ही चुपके से जब दोनों में बात हुई तो कल्पना ने नीतीश को ससुराल आने का ऑफर दे दिया। यह भी समझा दिया था कि ससुराल में कहना कि हम मौसेरे भाई हैं। यह ऑफर मिलते ही शुक्रवार की शाम नीतीश अपनी प्रेमिका के ससुराल दादपुर पहुंच गया।

पति की जगह प्रेमी के साथ रहना चाहती है कल्पना

परिजनों ने प्रेमी नीतीश को पकड़ा और पूछताछ की तो वो इधर-उधर की बातें करने लगा। इसी दौरान के दुल्हन पिता और भाई भी पहुंचे। इन लोगों ने भी कल्पना को समझाया, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।

इसके बाद थाने को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को लेकर थाने ले गई। थाना में भी प्रेमिका अपनी प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी रही। प्रेमी-प्रेमिका के पिता को थाना पर बुलाया गया। दादपुर गांव के लोग और परिजन भी पहुंचे। थाने में मामला शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। फिर दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया।

हम ऐसी लड़की को बहू बनाकर नहीं रखेंगे

कल्पना के ससुर जितेंद्र पासवान ने बताया कि बहू ने अपने प्रेमी को मौसेरा भाई बताकर मिलने के लिए बुलाया था। मेरे बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। हम ऐसी लड़की को बहू बनाकर नहीं रखेंगे।

तेयाय ओपी प्रभारी नूतन ने बताया कि ‘हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पति-पत्नी और प्रेमी को थाने लाया गया। लड़की, पति के बदले प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी, इसलिए तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

37 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

10 घंटे ago