बिहार में ट्रेन के अंदर चोरी करने वाले एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा गया है जो चोरी करने से पहले काफी प्लानिंग करता था। वो एक कागज पर यह नोट करता था कि किस दिन किस ट्रेन में चोरी करनी है। इसके बाद वो ट्रेन के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था। मुजफ्फरपुर जिले में मिथिला एक्सप्रेस में लोको पायलट के वेश में शातिर चोर रंगेहाथ रेल पुलिस के एस्कॉर्ट दस्ते के हत्थे चढ़ गया। वह पूरी प्लानिंग करने के बाद अलग-अलग ट्रेनों में वारदात को अंजाम देता था।
तलाशी के दौरान आरोपी चोर श्रवण पासवान (पूसा, समस्तीपुर) के पास से मिले साजिश से जुड़े कागज को देखकर अधिकारी से जवान तक दंग रह गए। किसी दिन किस ट्रेन में चोरी करनी है, इसे उसने कागज पर सूचीबद्ध कर रखा था। तफ्तीश में पता चला कि वह पहले भी चोरी के केस में इलाहाबाद में जेल जा चुका है।
दरअसल समस्तीपुर से ढोली के बीच मिथिला एक्सप्रेस के ए 2 बोगी में सवार यात्री प्रिंस कुमार (पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण) का बैग चोरी कर वह भाग रहा था। इसी दौरान एस्कॉर्ट दस्ते ने उसे पकड़ लिया।.
पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करके आरोपी चोर को जेल भेज दिया गया। बहरहाल, रेल पुलिस की टीम उसके अतीत की कुंडली खंगालने के साथ ही नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है।
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…