Bihar

बिहार के कई जिलों में आज आंधी-बारिश-वज्रपात का अनुमान, इस दिन से चढ़ेगा पारा और बढ़ेगी गर्मी

बिहार के लोगों को आंधी-तूफान और बारिश से अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है, हालांकि कुछ जिलों में आज मौसम जरुर शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान 12 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होगी। इसके बाद तेज गर्मी का असर दिखना शुरू हो जाएगा।

इन जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पटना और उसके आस-पास इलाकों में शनिवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना नहीं है। भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही आज किशनगंज, गोपालगंज, सारण, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, बांका, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, सीवान, सुपौल, अररिया और पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वज्रपात की भी संभावना है।

दो दिन बाद बारिश से मिल सकती है राहत

बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे के बाद बारिश का दौर लगभग खत्म हो जाएगा। तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह से बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

वज्रपात और ओलावृष्टि से कई लोगों की मौत, फसलों को भी नुकसान

बता दें कि बिहार में पिछले कई दिनों से बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि जारी है। इससे संबंधित घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले कई दिनों में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के कई जिलों में गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान परेशान हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago