Bihar

पटना में कार पर चढ़ा ट्रक, महिला का दिख रहा था केवल सिर, JCB ने तोड़ी गाड़ी तो बची जान

पटना के रुपसपुर में मंगलवार की देर रात को बेलगाम ट्रक का कहर दिखा. बेकाबू ट्रक ने एक कार को रौंद दिया. कार में पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बैठे थे और परिजन के घर से लौट रहे थे. रास्ते में ही ट्रक उनके कार पर चढ़ गयी. कार के परखच्चे उड़ गए. पति अपने दो बच्चों के साथ किसी तरह जान बचाकर निकल पाया लेकिन पत्नी अंदर मलवे में ही फंसी रही. काफी जद्दोजहद के बाद उसे भी बाहर निकाला जा सका.

अंदर ही फंसी रह गयी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार कार में सवार होकर अपने किसी परिजन के घर जा रहे थे. आरा निवासी यह परिवार पटना में ही रहते हैं. परिजन के घर से लौटते समय रात में बेकाबू ट्रक की चपेट में इनकी कार पड़ गयी. ट्रक ने कार में इस तरह टक्कर मारी की अगली सीट पर बैठी महिला अंदर ही फंसी रह गयी.

पति और दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए

ट्रक ने टक्कर मारी तो कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे की भनक पर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए. पति और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. लेकिन महिला अगली सीट पर मलवे के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी. लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन महिला को बाहर नहीं निकाला जा सका.

जेसीबी से गाड़ी तोड़कर महिला को निकाला

जब महिला बाहर नहीं निकल सकी तो जेसीबी मंगवाया गया. जेसीबी ने कार के कई हिस्सों को तोड़कर अगल किया. मलवा हटने के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. करीब दो घंटे से अधिक समय तक यह रेस्क्यू चलने की बात सामने आ रही है. सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago