भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर के बभनगामा कलगीगंज निवासी चमक लाल ने ब्रेन डेड होने के बाद गुजरात के छह लोगों की जिंदगी बदल दी। किसी को किडनी की जरूरत थी तो किसी को लीवर की। किसी की आंखों को रोशनी का इंतजार था तो किसी को हार्ट की। एक देहदान से छह लोगों की कल्याण हो गया।
सूरत में क्रेन चालक की नौकरी करने वाले चमक लाल के परिजनों ने डॉक्टरों द्वारा उनको ब्रेन डेड घोषित करने के बाद अंगदान कर छह लोगों की जिंदगी बदलकर मानव सेवा का काम किया है। चमक लाल की दोनों किडनी, हार्ट, लीवर और दोनों आंखें दान कर दी गईं।
देहदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डोनेट लाइफ के फाउंडर निलेश मंडलेवाला ने बताया कि 28 मार्च को काम करने के दौरान क्रेन से गिरने से चमक लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें सूरत में भर्ती कराया गया। 1 अप्रैल को डॉक्टरों ने चमन को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद संस्था के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और चमक लाल के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने फैसला करने के लिए थोड़ा वक्त लिया और 2 अप्रैल की सुबह अंगदान की सहमति दे दी। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बॉडी को दो घंटे में सूरत से अहमदाबाद लाया गया। फिर लीवर, हार्ट, किडनी और आंखें दान की गईं।
चमक लाल के तीनों बेटे अभी कर रहे हैं पढ़ाई
निलेश मंडलेवाला ने बताया कि देहदान के बाद चमक लाल के शव को पटना की दधिचि देहदान समिति के विमल जैन ने अहमदाबाद से भागलपुर तक भिजवाने का इंतजाम किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने निर्णय लिया है कि चमक लाल के बेटों की पढ़ाई में वो मदद करेगी। चमन के बड़े बेटे नीतीश टीएनबी कॉलेज में बीए फर्स्ट इयर, मंझले बेटे संजीव 10वीं और छोटे बेटे जयकांत नौवीं में हैं। संस्था इन सबकी आर्थिक मदद करेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…