Bihar

दरभंगा मेट्रो निर्माण की हलचल तेज, पहले कॉरिडोर में बनेंगे 12 स्टेशन; LNMU से लहेरियासराय तक होगा अंडरग्राउंड निर्माण

दरभंगा मेट्रो रेल निर्माण (Darbhanga Metro) में थोड़ी तेजी अब दिखने लगी है. मेट्रो रेल निर्माण कम्पनी और BSRDC के अधिकारियों की बैठक डीएम राजीव रौशन के साथ हुई जिसमें भीड़-भाड़ वाले इलाके में मेट्रो निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. इस बैठक में अधिकारियों ने तय किया कि ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय से लहेरियासराय तक अंडर ग्राउंड मेट्रो निर्माण किया जाएगा. डीएम ने राइट्स के अधिकारियों को यह सुझाव दिया है. पहले चरण में 12.70 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन का निर्माण होना तय है. पहले कॉरिडोर में कुल 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.

बैठकों का दौर जारी

बता दें बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और राइट्स लिमिटेड के अधिकारियों ने दरभंगा मेट्रो रेल परियोजना के दोनों कॉरिडोर का स्थल निरीक्षण करके डीएम के साथ विशेष बैठक इससे पहले भी की है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.

पहले चरण में यह काम होगा…

इस बार की बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई कि खासकर वीआईपी इलाके वाले रोड में अधिक भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इसके लिए कोई अलग व्यवस्था की जानी चाहिए. इस मामले को लेकर डीएम राजीव रौशन ने BSRDC और निर्माण कम्पनी राइट्स के अधिकारियों को पहले चरण में बनने वाले मेट्रो रेल LNMU से लहेरियासराय तक अंडरग्राउंड करने के सुझाव दिया है.

 

यहां बनेगा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन…

डीएम राजीव रौशन ने कहा कि शहर में मेट्रो के निर्माण के लिए संबंधित BSRDC और राइट्स के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है. हमने उनसे आग्रह किया है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से लहेरियासराय तक अधिक भीड़भाड़ को देखते हुए इतनी दूरी में अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण किया जाए. बाकी की लाइन और स्टेशन जमीन से ऊपर रखा जा सकता है.

दरभंगा में मेट्रो स्टेशनों की जानकारी, एक नजर में…

दरभंगा मेट्रो रेल परियोजना के तहत पहले कॉरिडोर में स्टेशनों की संख्या 12 होगी. इनमें दरभंगा एयरपोर्ट, दिल्ली मोड़ रानीपुर, पीटीसी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा रेलवे स्टेशन, होलीक्रॉस स्कूल, दोनार चौक, डीएमसीएच, लहेरियासराय, जिला कोर्ट, खाजासराय, पंडासराय व रामनगर आईटीआई होगा. दूसरे कॉरिडोर में कुल आठ मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है. यह लहेरियासराय समाहरणालय से सैदनगर, एकमी घाट, चित्रगुप्त नगर, एफ वन, एफ टू और एम्स निर्माण स्थल सोभन होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

2 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

9 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago