Bihar

बिहार में कांग्रेस जिलाध्यक्षों को मिला बड़ा पॉवर, टिकट बंटवारे में की होगी अहम भूमिका; कैंडिडेट हारा तो तय होगी जिम्मेदारी

कांग्रेस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का दौर फिर से लौटने वाला है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद इंदिरा के पोते एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही है। राहुल ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बांटने का फॉर्मूला बताया है। इसके तहत कांग्रेस टिकट बंटवारे में अपने जमीनी स्तर के नेताओं के सुझाव को तरजीह देगी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इस बार प्रत्याशी चयन में जिलाध्यक्षों की भूमिका अहम होगी। माना जा रहा है कि यह फॉर्मूला अगर बिहार चुनाव में सफल होता है तो कांग्रेस अन्य राज्यों में भी इसे अपनाएगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ दिल्ली में शुक्रवार को बिहार के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि दिवंगत इंदिरा गांधी के कार्यकाल तक विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन का काम जिलाध्यक्ष करते थे। इसके बाद राजीव गांधी के कार्यकाल से कैंडिडेट चयन काम जिलाध्यक्षों से छीनकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों को दे दिया गया। सोनिया गांधी का दौर आते-आते टिकट बांटने का काम एआईसीसी और सीईसी यानी आलाकमान से होने लग गया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्षों को भी अब प्रत्याशियों के चयन मे सीईसी (कांग्रेस कार्यसमिति) की बैठक में बुलाया जाएगा। उन्हें हर महीने बैठक करनी होगी। कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिलाध्यक्षों द्वारा आयोजित बैठक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना अनिवार्य होगा। इन बैठकों में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, एमएलसी और पूर्व एमएलसी को भी उपस्थित रहना जरूरी होगा।

जिलाध्यक्ष बैठक का पूरा ब्योरा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को हर महीने भेजेंगे। जिलाध्यक्ष प्रखंड, बूथ और वार्ड कमेटी का गठन करेंगे। कमेटी के गठन के लिए विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को 6 महीने का समय दिया गया है। अगर तय समय में ऐसा नहीं हुआ तो जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

4 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago