Bihar

कल संसद में सब बेनकाब हो गए… वक्फ बिल पर JDU में रार, गुलाम रसूल बलियावी उखड़े

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पारित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में घमासान तेज हो गया है। पार्टी के मुस्लिम नेताओं का विरोध अब खुलकर सामने आ रहा है। जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने इस बिल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कल संसद में सब नंगे हो गए।

जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने गुरुवार को कहा कि अब सेक्युलर और कम्युनल में कोई अंतर नहीं रह गया है। उन्होंने इस बिल को रोकने की पुरजोर कोशिश की। बलियावी ने कहा कि इस संबंध में वक्फ बिल को लेकर गठित जेपीसी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को अपील की गई थी। मगर उनपर कोई विचार नहीं किया गया।

गुलाम रसूल बलियावी ने वक्फ बिल के विरोध में खड़े लोगों से अपील की है कि वे दिमाग से काम लें और अदालत से गुहार लगाए। उन्होंने आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर एक बैठक बुलाकर सुप्रीम कोर्ट में इस बिल के खिलाफ अर्जी दायर करने का भी संकेत दिया।

बलियावी के अलावा जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम और एमएलसी गुलाम गौस ने भी वक्फ बिल का खुलकर विरोध किया। मुस्लिम नेताओं की असहमति के बावजूद जेडीयू ने बुधवार को लोकसभा में इस बिल के पक्ष में वोटिंग की। इससे पार्टी के अंदर बगावत का दौर शुरू हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago