रोहतास जिले के विक्रमगंज की स्थानीय पुलिस ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार की सुबह करीब चार बजे शहर के दुर्गा मंदिर की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात सलेमपुर पोखरा निवासी अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी शहर के दुर्गा मंदिर में रचा रहा था। सभी मांगलिक कार्य करीब पूरे गए थे। सिर्फ सिंदूर दान की प्रक्रिया पूरी करनी थी। इसी बीच पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ आ धमकी। जिसे देख लोग हतप्रभ हो गए और हंगामा शुरू हो गया।
जिसके बाद किसी ने 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम दोनों पक्षों को थाने लाई। पति ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी रचाने वाले दूल्हा मुकेश कुमार को 112 की पुलिस के सहयोग से दुर्गा मंदिर से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में लोकेया निवासी कृष्णा प्रसाद द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सलेमपुर पोखरा निवासी मुकेश कुमार द्वारा झांसा दिया गया था कि मेरी शादी अभी नहीं हुई है। जिस कारण मैंने अपनी नातिन की शादी उससे करा दी। उपहार के तौर पर सोने की अंगूठी और चेन दी थी। जबकि आरोपित पहले से शादीशुदा था।
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…