Bihar

बिहार: बिजली बिल से चाहिए छुटकारा? इस योजना में तुरंत करें आवेदन, मिलेगी 30 हजार तक की छूट, जानिए

अगर आप बिहार में रहते हैं और आपके घर की बिजली बिल ज्यादा आता है तो ये खबर आपके काम है। आप अब बिजली बिल से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको केंद्र सरकार की एक योजना के लिए आवेदन करना होगा। दरअसल केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में सोलर सिस्टम पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है, जिससे लागत में भारी कमी आती है। बता दें, बिहार में बिजली की दर 7.42 रुपये प्रति यूनिट है।

सोलर पैनल पर सरकार दे रही है 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी

योजना के तहत 1 किलोवाट के सोलर पैनल की कुल लागत लगभग ₹60,000 से ₹70,000 के बीच होती है। इसमें सरकार ₹30,000 की सीधी सब्सिडी देती है। यदि मौसम साफ रहा तो यह सिस्टम प्रतिदिन 4 से 5 यूनिट बिजली उत्पन्न कर सकता है, जिससे बिजली बिल में बड़ी बचत होगी।

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा है मुख्य उद्देश्य

पीएम सूर्य घर योजना को सरकार और बिजली विभाग मिलकर चला रहे हैं। इसका उद्देश्य न केवल लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराना है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और ग्रीनहाउस गैसों में कमी लाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाना भी है। सोलर पैनल नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत होने के साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मददगार हैं।

सोलर पैनल की जगह और वजन की जानकारी

इस योजना के तहत सोलर पैनल आपके घर की छत पर लगाए जाएंगे। 1 किलोवाट के पैनल के लिए कम से कम 130 वर्ग फीट की जगह चाहिए। 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 200 वर्ग फीट जगह आवश्यक है। पैनल का वजन प्रति वर्ग मीटर 10 से 20 किलोग्राम के बीच होता है, जिससे छत की मजबूती का ध्यान रखना जरूरी है।

स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को नेट मीटर की जरूरत नहीं
जिन घरों में पहले से स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं, उन्हें नेट मीटर अलग से लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे सिस्टम इंस्टॉल करना और भी आसान हो जाता है।

ऑनलाइन प्रक्रिया से करें आवेदन, वेंडर भी चुन सकते हैं

इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सोलर रूफटॉप के लिए आवेदन करें। इसके बाद आपको वेंडर्स की सूची मिलेगी, जिसमें से आप अपनी पसंद का वेंडर चुन सकते हैं। एग्रीमेंट के बाद सब्सिडी पाने के लिए बैंक डिटेल्स अपलोड करनी होंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी राहत, मिलेगा 24 घंटे बिजली का विकल्प

यह योजना उन ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी है, जहां बिजली की समस्या बनी रहती है। सोलर पैनल लगवाकर वे 24 घंटे बिजली प्राप्त कर सकते हैं और अंधेरे से निजात पा सकते हैं।

जन-जागरूकता के लिए सरकार चला रही है विशेष अभियान
सरकार इस योजना को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आम जनता को जागरूक करने हेतु कई अभियान भी चला रही है। यह पहल एक स्थायी और बेहतर भविष्य की ओर एक ठोस कदम है। योजना की अधिक जानकारी के लिए आप पीएम सूर्यघर योजना पर देख सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago