Bihar

बिहार के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; 40 पैसे यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली, 15995 करोड़ मंजूर

राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 हजार 995 करोड़ अनुदान के तौर पर खर्च करेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस अनुदान की मंजूरी दी गई।

अनुदान की घोषणा होते ही ग्रामीण इलाके में घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल गई है। महीने में 50 यूनिट से अधिक खपत करने वाले ग्रामीण घरेलू और बीपीएल श्रेणी (कुटीर ज्योति) के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को अब 40 पैसे यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जबकि राज्य के 63 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रखे उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। अब तक स्मार्ट मीटर लगा रखे उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने पर तीन फीसदी की छूट मिल रही थी। अब ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगा रखे घरेलू उपभोक्ताओं को 65 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी।

उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 652 करोड़ अधिक खर्च करेगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार ने 15 हजार 343 करोड़ का अनुदान दिया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत राज्य के विभिन्न श्रेणियों के 2.13 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 15 हजार 995 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष से सरकार चार फीसदी अधिक राशि अनुदान मद में खर्च करेगी।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से ही बिहार विद्युत विनियामक आयोग अनुदानरहित बिजली दरें तय कर रही हैं। इसके बाद सरकार अनुदान की घोषणा करती है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को 8130 करोड़, गैर घरेलू उपभोक्ताओं को 1349 करोड़, कृषि व सिंचाई सेवा मद में 5055 करोड़, छोटे उद्योगों को 223 करोड़ और बड़े उद्योगों को 105 करोड़ का अनुदान देगी।

ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं में 0 से 50 यूनिट तक बिजली की दर 2.45 रुपए प्रति यूनिट थी जो अब भी कायम है। ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि उत्पादन, संचरण एवं वितरण में बढ़ती लागत के कारण बिजली दर अधिक होती है। लेकिन उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार अनुदान देती है। प्रयास है कि हर घर तक किफायती और निरंतर बिजली पहुंचे, जिससे बिहार के विकास को गति मिले।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

2 मिनट ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 घंटा ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

1 घंटा ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

2 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

3 घंटे ago