Bihar

अभी 5 दिन और दिल्ली एम्स में भर्ती रहेंगे लालू यादव, जानिए उनके हेल्थ की ताजा जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स में पिछले 10 दिनों से भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में उनके कंधे की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद लालू यादव के घाव की रोज पट्टी हो रही है। जिसके कारण उन्हे अभी डॉक्टर्स ने अस्पताल से छुट्टी नहीं दी है। अभी 4-5 दिन और लालू यादव को अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक उन्हें एम्स में ही रहना पड़ेगा। लालू यादव के रिश्तेदार और राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्स में हुए ऑपरेशन के बाद से ही राजद सुप्रीमो अस्पताल में ही हैं। यहां सर्जरी के बाद घाव की रोज पट्टी की जा रही है। इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी है।

उन्होंने बताया कि लालू यादव की तबीयत पहले से बेहतर है, लेकिन डायबीटिज के मरीज होने के कारण उनके घाव सूखने में समय लग रहा है। आपको बता दें कि, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 2 अप्रैल को तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज एम्स में इलाज चल रहा है। लालू यादव को पटना के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तेजस्वी यादव ने जानकारी देते हुए कहा था कि लालू यादव के कंधे और हाथ पर घाव हो गया था। जिसके कारण उन्हें कई दिक्कतें आयी। उनका बीपी काफी लो रह रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

10 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago