Bihar

खटारा सरकार क्यों चलेगी? नीतीश के जन्मदिन पर भी नहीं रुके तेजस्वी, बधाई की जगह कस दिया तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। राजनीति, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों की बड़ी बड़ी हस्तियों की ओर से उन्हें बधाई मिल रही है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज भी नीतीश कुमार उनकी सरकार को उलाहना दी है। उनकी सरकार को जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा बताते हुए हटाने की बात कही है। हालांकि इस ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भी नीतीश कुमार पर हमला किया था। बजट सत्र में भाग लेने विधानसभा पहुंचे तेजस्वी ने नीतीश कुमार को ओल्ड मॉडल बताया।

शनिवार को तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट डाला। उन्होंने लिखा कि बिहार में 𝟏𝟓 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज़्यादा धुँधा फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती है, जनता के लिए हानिकारक है। तो फिर 𝐍𝐃𝐀 की 𝟐𝟎 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? 𝟐𝟎 वर्षों की नीतीश सरकार ने विगत 𝟐𝟎 साल में बिहार के हर गली-हर टोला-हर गाँव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है।

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि नीतीश-भाजपा सरकार ने 𝟐𝟎 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है। बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 𝟐𝟎 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-𝐍𝐃𝐀 सरकार को हटा कर एक नई सोच, नए विज़न, नए जोश और नयी दिशा वाली युवा एवं नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है।

दरअसल विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में माहौल अभी से ही गर्म है। सत्ता पर काबिज होने की होड़ में पक्ष और प्रिपक्ष हमले का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। तेजस्वी यादव काफी समय से नीतीश कुमार पर विरोधात्मक टिप्पणी करते रहते हैं। जन्मदिन पर भी वे नीतीश कुमार पर जुबानी प्रहार से नहीं चूके।

हालांकि इस पोस्ट के लिए तेजस्वी यादव काफी ट्रोल हो रहे हैं। एक्स पर उनकी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा है कि कुछ गाडियाँ ऐसी होती हैं जिनमे मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पाया जाता है। बिहार में RJD भी ऐसी ही पार्टी है जिसने जन्मकाल से ही बिहार का नुकसान किया है। कितना भी प्रोपेगेंडा कर लें बिहार दुबारा जंगलराज नहीं चाहेगी। एक अन्य ने लिखा है कि बिहार पुराने खटारा गाड़ियों से भरा पड़ा है। अब जरूरत है इन सभी भ्रष्ट खटरा गाड़ियों को हटाकर एक बहुत पढ़े लिखे विजनरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाए क्योंकि इन खटारा गाड़ियों ने बिहार को इतना प्रदूषण युक्त कर दिया है इन सभी गाड़ियों को हटाना बहुत जरूरी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

33 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

58 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

22 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

23 घंटे ago