निर्माण क्षेत्र की बड़ी कंपनी सिंगला के तीन ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की अलग-अलग तीन टीमों ने छापेमारी की।
इसमें करीब तीन करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी की जानकारी मिली। मामले में सीजीएसटी के अधिकारियों के दवाब पर निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने 50 लाख रुपये से अधिक की राशि भी जमा कराई।
मामले में जांच व कार्रवाई जारी है। अब सीजीएसटी महानिदेशालय की टीम कंपनियों के अधिकारियों को नोटिस भेजकर शेष राशि जमा कराने व आवश्यक जानकारी मांगेगी।
बताया जाता है कि सीजीएसटी महानिदेशालय की टीम ने पटना के दो तथा हाथीदह में एक जगह पर टैक्स चोरी को लेकर छापामारी की।
निर्माण कंपनी पर अधिकारी काफी दिनों से नजर बनाए हुए थे। इसमें अधिकारियों को सेंट्रल जीएसटी की चोरी की जानकारी हाथ लगी थी।
यहां हुई छापामारी
इसके बाद सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की टीम ने सिंगला के पटना में बोरिंग रोड स्थित पुष्पांजलि पैलेस स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में बने कार्यालय, पास स्थित गेस्ट हाउस एवं हाथीदह में औंता-सिमरिया गंगा ब्रिज के कार्यालय में एक साथ छापामारी की।
इसमें गड़बड़ी को लेकर काफी पेपर भी बरामद किए गए। बताया जाता है कि सिंगला पर तीन करोड़ से अधिक के टैक्स चोरी की देनदारी बन रही थी। इसमें 50 लाख से अधिक राशि निर्माण कंपनी की ओर से जमा कराई गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…