Bihar

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पेश करेंगे बिहार का बजट, 3 लाख करोड़ से ज्यादा हो सकता है आकार

वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट सोमवार को विधानमंडल में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे. यह बजट लगभग 3.15 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है. बजट नौकरी-रोजगार, महिला-युवा, खेती-किसानी और रूरल इंफ्रा पर केंद्रित रहेगा. बजट में नयी नौकरियों और महिला व कृषि से जुड़ी योजनाओं के लिए विशेष राशि आवंटित किये जाने की संभावना है. ग्रामीण विकास के लिए नयी योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती है. सरकार की प्राथमिकता में युवाओं को रोजगार, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि और ग्रामीण विकास के साथ-साथ उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर है. शिक्षा के लिए भी अधिक राशि का आंवटन किया जा सकता है.

स्कीम मद का बजट बढ़ने की उम्मीद

चार साल के बाद 2025- 26 के बजट मे स्कीम मद मे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो 10-15% की हो सकती है. यह एक लाख करोड़ से बढ़कर 1.10 लाख करोड़ हो सकता है. वर्ष 2021-22 के बाद से स्कीम मद के बजटीय प्रावधान मे लगातार कमी आ रही थी. वर्ष 2021-22 मे स्कीम मद व्य 100518 करोड़ था, जो कि 2024- 25 मे कम होकर 100019 करोड़ रह गया है.

बजट से आमजन को आकर्षित करने की होगी पूरी कोशिश

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार आम जन को आकर्षित करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है. बुजुर्गों की पेंशन राशि में वृद्धि की जा सकती है. महिलाओं को विशेष आर्थिक मदद की घोषणा की जा सकती है.

वैसे तो सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान आधारभूत संरचना के निर्माण के क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नई योजनाओं की घोषणा की है लेकिन बजट में इससे अतिरिक्त प्रविधान किया जा सकता है. जातीय सर्वे के आधार पर 94 लाख गरीबों को 2-2 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है. इसमें अतिरिक्त राशि का प्रविधान किया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago