राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ‘खटारा सरकार’ चलाने का आरोप लगाने पर राजनीति गर्माई हुई है। अब केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सीएम नीतीश का बचाव किया है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि एक ‘खटारा आदमी’ राज्य में 3.65 लाख शिक्षकों की हबहाली कर दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री रामनाथ ठाकुर ने गुरुवार को लोकतंत्र में लोगों के फैसले से विधायक, एमएलसी और सांसद चुने जाते हैं। लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनें और उनका नेतृत्व करें। सिर्फ एक विपक्षी नेता के कुछ कहने से उन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार में 3.65 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई। क्या कोई ‘खटारा आदमी’ ऐसा कर सकता है?
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के तीखे हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार के लोग अतीत के अंधकार में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने लालू एवं राबड़ी देवी के शासनकाल को लालटेन युग बताया। हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि बिहार के लोग राज्य में “खटारा गाड़ी” (पुरानी गाड़ी) नहीं बल्कि “नई गाड़ी” चाहते हैं।
1 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 साल में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया और बिहार के लोगों पर बोझ बन गई है। तेजस्वी ने एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “नीतीश सरकार ने पिछले 20 सालों में बिहार की हर गली, हर टोले और हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन के रूप में भयानक प्रदूषण फैलाया।”
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…