मुजफ्फरपुर में शनिवार को ट्रैक पर काम करने के दौरान आंख और सिर में पत्थर लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव दुबियाही के रहने वाले मनीष कुमार (28) के रूप में हुई है। वह ट्रैक मैन के पद पर कार्यरत था। 23 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी।
बताया गया कि मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो के ट्रैक पर काम चल रहा था। मनीष भी काम में जुटा था। इसी दौरान ट्रैक से एक पत्थर उड़कर उसके सिर और दाई आंख पर लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
मौके पर मौजूद कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जांच में जुटा रेल प्रशासन
रेल प्रशासन ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। मनीष, पिछले तीन साल से ट्रैक मैन के रूप में काम कर रहा था। 23 अप्रैल को वैशाली जिले के युवती के साथ उसकी शादी तय हुई थी।
वहीं, यूनियन एसोसिएशन के महामंत्री आशुतोष सिंह ने बताया कि ‘काम के दौरान घायल हुए कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि पत्थर उड़कर आंख पर लगा। इसकी वजह से उसकी आंख बाहर आ गई थी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…