Bihar

पटरी पार करते समय फंस गई बोलेरो, अचानक ट्रैक पर आ गई ट्रेन; जोरदार टक्कर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नालंदा जिले में बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार करते समय बोलेरो कार फंस गई। अचानक वहां दानापुर से राजगीर जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई। ट्रेन ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, बोलेरो में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रेन ने कार को ट्रैक पर कुछ दूर तक घसीटा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। घटना के कारण इस रूट पर रेल परिचालन बाधित हो गया, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हादसा जिस जगह पर वहां अवैध रूप से रेलवे क्रॉसिंग बनाई हुई थी। रेलवे की सख्ती के बावजूद अवैध क्रॉसिंग का इस्तेमाल जारी है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, बोलेरो में सवार लोग हादसे के बाद फरार हो गए। रेलवे अधिकारी ने बताया कि लंगड़ी बिगहा गांव के पास इस अवैध क्रॉसिंग को कई बार बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय लोग इसे दोबारा खोल देते हैं और लगातार ट्रैक पार करते रहते हैं।

बिहारशरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि बोलेरो के इंजन में फंसने से ट्रेन संचालन बाधित हो गया। हादसे के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। इस घटना के कारण वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी भी प्रभावित हुईं। करीब एक घंटे के बाद परिचालन शुरू हो हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago