Bihar

होली में चिकन खाने की कर रहे हैं तैयारी, तो सावधान! पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि, लगातार मर रही मुर्गियां

राजधानी पटना में चिकन खाने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि पटना में बर्ड फ्लू के वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. यहां रोजाना सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो रही हैं. दरअसल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूर्वी प्रक्षेत्र के फॉर्म में बर्ड फ्लू से मुर्गियां मरी है. अचानक फार्म में 25 मुर्गियों की मौत के बाद, उनके सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था. जहां मुर्गियों की जांच में h5n1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.

बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के फॉर्म में बची हुई 25 मुर्गियों को भी नष्ट किया गया है और इसी स्थिति को देखते हुए और आगामी त्यौहार होली की वजह से प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

सेवन से फैल सकती बीमारी 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉक्टर अनूप दास ने कहा है कि लोग सतर्क रहें. मुर्गियों के सेवन से यह बीमारी मुर्गियों से इंसानों में भी फैल सकती है. इनके लक्षण तेज बुखार, जुकाम, नाक बहना और सांस लेने में तकलीफ जैसी है. हालांकि, वायरस फैलने के बाद दुकानदारों में भी काफी मायूसी छाई हुई है. क्योंकि रोजाना सैकड़ों मुर्गियां मरने के कारण दुकानों में इस बार ग्राहक कम पहुंच रहे हैं.

दुकानों पर पसरा सन्नाटा

बता दें कि 14 फरवरी को होली के त्यौहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ऐसे में जो लोग नॉनवेज खाते हैं, उस दिन बहुत लोगों के घरों में चिकन बनाया जाता है, जिससे दुकानदारों को अच्छा मुनाफा होता है. ऐसे में बर्ड फ्लू के कारण लगातार मुर्गियों की मौत हो रही है और इसकी पुष्टि होने की वजह से लोगों को अभी चिकन खाने से परहेज करने की सलाह दी गई है. जिस वजह से लोग चिकन की खरीदारी नहीं कर रहे हैं. मुर्गियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ के जगह सन्नाटा पसरा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

51 मिनट ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

1 घंटा ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

2 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

3 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

9 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

10 घंटे ago