मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में आने को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने कहा है कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं, तो स्वागत है। रालोजपा एवं दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि सीएम नीतीश के बेटे को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को कमजोर करके खत्म करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।
रालोजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि बीजेपी की साजिश से जेडीयू के विधायक और बड़े नेता चिंतित हैं। इसलिए जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता और विधायक चाहते हैं कि निशांत कुमार आकर पार्टी की बागडोर संभालें, ताकि जदयू के अस्तित्व को बचाया जा सके। अग्रवाल ने बुधवार को हुए नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसमें दलितों, अन्य पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर हैं। हाल के दिनों में निशांत सार्वजनिक रूप से सक्रिय भी दिख रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने मीडिया से बातचीत में एनडीए और जेडीयू से अपने पिता नीतीश कुमार को आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग की थी।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…