Categories: BiharNEWS

जेडीयू में वहीं होगा जो नीतीश कुमार चाहेंगे; निशांत की राजनीति में एंट्री के सवाल पर बोले विजय चौधरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री की अटकलों के बीच संसदीय कार्य मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा कि जेडीयू में वहीं होगा जो नीतीश चाहेंगे। ये पार्टी उन्ही ने खड़ी की है, पार्टी के सर्वमान्य नेता है। दल में किसे आगे करना है, किसे जिम्मेदारी देना है, ये सब नीतीश कुमार ही तय करते हैं। भविष्य के लिए भी नीतीश कुमार फैसला लेंगे, उनका जो भी निर्णय होगा, वो पार्टी का हर कार्यकर्ता मानेगा।

आपको बता दें बीत कई दिनों से निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलों का बाजार गर्म है। हाल ही भी जदयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार के साथ निशांत कुमार के पोस्टर लगे थे। जिसमें लिखा था, जदयू की है पुकार, आइए निशांत कुमार। कई पोस्टरों में उनकी फोटो थी।

वहीं होली के मौके पर निशांत कुमार के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता जिस गर्मजोशी से मिले, वो भी कई संकेत दे रहा है। एक फोटो में निशांत के बेहद करीबी रिश्तेदार अनुराज, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के साथ निशांत की तस्वीर सामने आई। जिसमें निशांत कुमार अपने हाथ संजय झा और विजय चौधरी के कंधों पर रखे दिख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

29 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

24 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 दिन ago