{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा हुआ। दोनों जगह पोस्टर दिखाकर नारेबाजी की गयी। राजद के विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि होली के दौरान प्रदेश में 22 लोगों की हत्या हुईं जिसमें पुलिस वाले भी शामिल हैं। इस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश कुमार ने राजद के लोगों को जिम्मेदार ठहरा दिया। इधर राजद के नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कई चीज नहीं है।
मुकेश रौशन के बाईस हत्या को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए गये सवाल का जवाब देते हुए राजेश कुमार ने कहा कि बिहार की आबादी 13 करोड़ की है। छिटपुट घनाएं होली के दौरान घटी हैं। लेकिन जब भी कोई वारदात हुई तो प्रशासन ने सख्ती से ऐक्शन भी लिया। अपराधी पकड़े जा रहे हैं। वर्दीधारी लोग भी अगर कोई गलती करते हैं उनपर कार्रवाई की जाती है। नीतीश कुमार के शासन में किसी को गलती करने पर छोड़ा नहीं जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के पीछे आरजेडी के लोग शामिल हैं। उनका नाम आ रहा है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया।
इधर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य में इतनी हत्याएं हो रही हैं। पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। दो दो पुलिस पदाधिकारी की हत्या हो गयी। राज्य का हर व्यक्ति चाहे वह नेता हो, पत्रकार हो या आम जनता कोई भी सुरक्षित नहीं है। राजनीति करने वाले, सबकी रक्षा करने वाले मारे जा रहे हैं।
राजद नेता ने कहा कि सरकार में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। राज्य में अपराधी को मंत्री बना दिया जाता है। जेवर की दुकानों में लूटपाट, इतनी सारी हत्या की घटनाएं इसके उदाहरण हैं। बिहार में अपराधी वारदात को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। यह सब देखकर तो यही लगता है कि सरकार के लोग इनसे मिले हुए हैं। यहां कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं बच गई है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…