Bihar

हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर लूट का विरोध कर रहे NRI की हत्या, अमेरिका से होली पर आया था गांव

‘..मेरी परी को मार देता अगर हम उससे (अपराधी) नहीं भिड़ते तो’ मरने से पहले एनआरआई राहुल आनंद ने अपने भाई से यही बातें बतायी थी. बिहार के वैशाली के रहने वाले राहुल आनंद की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. विदेश से दो महीने की छुट्टी लेकर गांव आया था ताकि होली परिवार के साथ मिलकर मनाएंगा. होली के बाद अमेरिका जाना था. इससे पहले हत्या हो गयी.

घटना शुक्रवार की शाम हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर राजापाकर क्षेत्र के अफरौल डैनी पुल एनवीआई ईंटभट्टा के पास की है. मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के सकरौली बुचौली निवासी राहुल आनंद(32), पिता रमाशंकर आनंद के रूप में हुई है. राहुल लंबे समय से विदेश में रहते थे.

घटना के दौरान राहुल के साथ उनका 12 साल का भतीजा उज्ज्वल आनंद, उनकी 7 साल की बेटी परी और उनकी मां सुधा चौधरी थी. सभी बाइक से हाजीपुर से जंदाहा जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी. इलाज के दौरान राहुल आनंद की मौत हो गयी.

सुबह 9 बजे की घटना:

घटना का चश्मदीद राहुल आनंद का भतीजा उज्ज्वल है. उसने बताया कि सुबह 9 बजे हमलोग हाजीपुर से अपने गांव जा रहे थे. मेरी दादी, मेरी बहन और चाचा बाइक पर थे. दादी पीछे, मैं बीच में और बहन परी आगे बैठी थी. चाचा बाइक चला रहे थे. इसी दौरान रास्ते में परी को ठंड लगने लगी तो चाचा ने बाइक रोक दी. उन्होंने मेरी एक टी-शर्ट लेकर परी को पहना दिए.

‘बच्ची को गोली मार देंगे वरना..’:

इसके बाद हमलोग आगे बढ़ने ही वाले थे कि बाइक पर सवार होकर दो आदमी आया. पीछे बैठा दूसरा आदमी पूछता है कि ‘हमलोगों को गाजीपुर जाना है, रास्ता कहां जाता है?’ चाचा ने कहा कि ‘गाजीपुर का तो नहीं पता है, लेकिन सीधे समस्तीपुर जाएगा.’ इतने ही में पीछे से एक आदमी आया और वह गोल्डन कलर का पिस्टल परी के सिर पर रख दिया. कहा कि ‘बच्ची को गोली मार देंगे नहीं तो हमको चैन(जेवर) दो.’

‘अपराधियों ने पेट में मारी गोली’:

इतना सुनते ही चाचा राहुल आनंद अपराधियों से भिड़ गए. उसका गमछा पकड़ लिए और वह गिर गया. एक व्यक्ति पिस्टल परी के सिर पर लगाए हुए था. उसे हमने पकड़ कर खींच दिया ताकि परी के सिर से हट जाए. इतने में उसने गोली चला दी. गोली मेरे हाथ की उंगली को छूते हुए चाचा के पेट में जा लगी. गोली लगते ही अपराधी मौके से भाग गए.

पटना में इलाज के दौरान मौत:

राहुल आनंद के भाई रवि भूषण बताते हैं कि गोली लगने के बाद हाजीपुर निजी नर्सिंग होम लाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताते हैं कि अगले साल घर में उपनयन संस्कार होना था.

होली मनाने आया था घर:

रवि भूषण बताते हैं कि राहुल आनंद बीते 4 वर्षों से अमेरिका के एक निजी कंपनी में काम कर रहा था. इसके पहले वह 6 वर्षों तक दुबई की एक कंपनी में काम कर चुका था. उसकी छुट्टी दो महीने बाद होने वाली थी, लेकिन वह पहले ही आया था ताकि होली अपने घर वालों के साथ मनाएगा. होली के बाद हमसभी बनारस गए थे इसी दौरान घटना हो गयी.

भतीजो का जनेऊ करना था:

राहुल आनंद अपने बड़े भाई एडवोकेट रवि भूषण के दो पुत्रों का जनेऊ करना चाहते थे. इसके लिए जंदाहा स्थित अपने पैतृक गांव में घर का रिपेयर और पेंटिंग का काम करवा रहे थे. 15 अप्रैल को उन्हें वापस अमेरिका जाना था. इसके पहले ही घर कंप्लीट करना चाहते थे ताकि अगले साल जनेऊ किया जा सके.

बेटी से बहुत प्यार था:

राहुल आनंद की शादी 9 वर्ष पहले रश्मि आनंद से हुई थी. इसके बाद उन्हें एक पुत्री की प्राप्ति हुई. पुत्री का नाम परी रखा गया, जिससे राहुल को बहुत लगाव था. रविभूषण बताते मरने से पहले राहुल ने घटना की बात बतायी थी. कहा था कि अपराधियों ने पिस्टल परी के सिर पर लगाए थे. उन्होंने अंतिम समय में अपने भाई को भी यही कहा था कि अगर वह अपराधियों से नहीं भिड़ते तो अपराधी उनकी पुत्री परी को मार देता.

छानबीन में जुटी पुलिस:

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसको लेकर वैशाली पुलिस प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. कहा गया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. एनआरआई राहुल आनंद की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों पर वैशाली पुलिस ने पहले से ही अन्य मामले को लेकर 25 हजार का इनाम रखा है. गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

1 घंटा ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

2 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

7 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

17 घंटे ago