Bihar

गाड़ी रुकवाई तो रौब झाड़ा, शराब तस्करी के लिए पहन ली पुलिस की वर्दी, बिहार में फर्जी दारोगा धराया; 5 लाख की शराब जब्त

पूर्ण शराबबंदी वाले नीतीश कुमार के बिहार के आरा में होली को नशे की जद में डालकर पैसे कमाने की साजिश की जा रही है। आरा में पुलिस ने एक ऐसे ही प्रयास को नाकाम कर दिया है। छानबीन के दौरान एक ऐसे धंधेबाज को पुलिस ने दबोच दिया है जो पुलिस की वर्दी पहन कर कारोबार करता था।

विदेशी शराब की तस्करी करते वर्दीधारी फर्जी दारोगा को उत्पाद विभाग की टीम ने बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर के समीप वाहन जांच के दौरान को पकड़ा इस मामले में आरा उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश ने किया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। जब्त लग्जरी कार से पांच लाख रुपए की विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब जब्त की गई है। शराब की यह खेप यूपी के बलिया से पटना लेकर जा रहा था। इस मामले में सहायक उत्पाद आयुक्त को गुप्त सूचना मिली कि फर्जी दारोगा की वर्दी पहनकर एक शराब तस्कर लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद आयुक्त ने टीम को छापेमारी करने का आदेश जारी किया।

टीम ने अपना जाल बिछाया और वाहनों की जांच शुरू कर दी। जैसे ही लग्जरी कार की जांच शुरू हुई, तो पहले फर्जी दारोगा ने अपना धौंस जमाना शुरू कर दिया। परिचय पत्र की मांग करने पर तुरंत अपना परिचय पत्र दिखा दिया। इसके बाद टीम की ओर से वाहन की जांच शुरू की गई। इस दौरान अलग-अलग ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही मौके से फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर आरा उत्पाद थाने लाया गया, जहां मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे जेल भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

53 मिनट ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

5 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

9 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

10 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

19 घंटे ago