Bihar

बिहार में एक और एएसआई पर भीड़ ने किया जानलेवा हमला, इलाज के लिए पटना रेफर

बिहार में लगातार पुलिस पर हो रहे हमलों ने आला महकमा को सोचने पर मजबूर कर दिया कि किस प्रकार इनमें कमी लाई जाए. ताजा मामला में शुक्रवार रात का है. मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात डायल 112 को सूचना मिली कि नंदलालपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है. सूचना पर डायल 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के सात तुरंत नंदलापुर पहुंचे. दो पक्षों के बीच मारपीट चल रही थी. एएसआई और उनकी टीम ने दोनों पक्षों के बीच मारपीट को खत्म करने की पहल की. दोनों पक्ष काफी आक्रोशित थे.

पुलिस के बीच बचाव का कोई असर नहीं हो रहा था. तभी भीड़ में से किसी ने एएसआई संतोष सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे एएसआई वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. उनके सिर से खून बह रहा था. स्थिति को देखते हुए 112 टीम के अन्य सदस्यों उन्हें उठाकर तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल पहुंची. इस बात की सूचना थाना प्रभारी सहित जिले के सीनियर अफसरों को दी. घायल एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचन पर 112 की टीम वहां पहुंची थी. भीड़ में किसी ने एएसआई संतोष सिंह के सिर पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमला करने वालों की पहचान की जा रही है. पुलिस किसी भी कीमत पर हमलावरों को गिरफ्तार कर दम लेगी. एक दिन पूर्व ही अररिया में भीड़ ने एएसआई राजीव रंजन को पर हमला किया था. राजीव रंजन का पैतृक आवास मुंगेर ही था. भीड़ ने एक और एएसआई को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago