Bihar

होली या अन्य मौकों पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की अब खैर नहीं, होगा कड़ा एक्शन, पुलिस ने दी चेतावनी

भोजपुरी गानों में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली गई है। होली या अन्य मौकों पर सार्वजनिक स्थानों पर ‘दोहरे अर्थ वाले’ भोजपुरी गाने बजाने वालों पर अब कड़ा एक्शन लिया जाएगा। बिहार पुलिस ने ऐसी हरकतें करनेवालों के कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। पुलिस ने बताया कि यह एक ‘ज्वलंत सामाजिक समस्या’ है, जो महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालने के साथ-साथ बच्चों की मानसिकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

BNS की धाराओं के तहत दर्ज होगा केस

राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इन गीतों को बजाने वाले लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को जारी किया गया यह सर्कुलर सभी महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और रेलवे पुलिस को भेजा गया है।

द्विअर्थी भोजपुरी गीतों को बढ़ावा देने वालों की खैर नहीं

इस सर्कुलर के मुताबिक, “ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों और अश्लील तथा द्विअर्थी भोजपुरी गीतों को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो रिक्शा में जब महिलाएं इस तरह के अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गाने सुनती हैं तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।”

निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सर्कुलर में बताया गया कि कभी-कभी ऐसे गाने बजने पर महिलाएं असुरक्षित भी महसूस करती हैं और इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह मुद्दा पहले भी विधानसभा में उठाया जा चुका है। कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने दो वर्ष पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और ऐसे गानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। राज्य सरकार ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि फिल्मों और सोशल मीडिया पर ‘अश्लील और दोहरे अर्थ वाले’ भोजपुरी गानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

6 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

7 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

7 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

8 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

9 घंटे ago