Bihar

रोसड़ा विधायक ने जाखर धरमपुर में क्रिकेट एवं फुटबॉल स्टेडियम निर्माण मुद्दे को विधानसभा में उठाया

रोसडा़ विधानसभा के विधायक बीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र के शून्यकाल में शिवाजीनगर प्रखंड के जाखर धरमपुर पंचायत में क्रिकेट स्टेडियम एवं फुटबॉल स्टेडियम बनाने की मांग को उठाया।

विधायक बीरेंद्र कुमार ने कहा कि जाखर धरमपुर पंचायत में क्रिकेट एवं फुटबॉल मैदान के लिए पर्याप्त जगह है। जहां पर स्टेडियम बनाने की मांग उन्होंने सरकार के सामने रखी। उन्होंने कहा कि पंचायत की आबादी करीब 15 हजार के आसपास है। लेकिन यहां स्टेडियम की अभाव है। क्रिकेट स्टेडियम एवं फुटबॉल स्टेडियम बन जाने से जाखर धरमपुर पंचायत सहित आसपास के पंचायत एवं गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। विधायक ने कहा कि स्टेडियम बन जाने से युवाओं के लिए काफी लाभ मिलेगा।

औद्योगिक परिक्षेत्र विकसित करने की भी मांग

रोसडा़ विधायक बीरेंद्र कुमार ने विधानसभा सत्र में एनएच 527 ई रोसडा़ रामनगर दरभंगा एवं पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक परिक्षेत्र विकसित करने की मांग को उठाया। विधायक बीरेंद्र कुमार ने कहा कि जनहित के मुद्दे को लगातार सदन में उठाने का काम करते हैं और उन्होंने कहा की समस्याओं का निराकरण भी करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

28 मिनट ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

52 मिनट ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

11 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

11 घंटे ago