Bihar

CM नीतीश ने शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, भाषण के बीच शिक्षा मंत्री को करा दिया खड़ा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में सक्षमता परीक्षा पास चुनिंदा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत कई अन्य मंत्री और नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने अपने भाषण के बीच शिक्षा मंत्री को उनकी कुर्सी से खड़ा होने के लिए कह दिया। जब सुनील कुमार खड़े नहीं हुए तो सीएम ने उन्हें थोड़ा सख्त लहजे में तुरंत खड़े होने को कहा। फिर मंत्री अपनी कुर्सी पर खड़े हुए और मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि ठीक से सभी जगह काम करवाइए।

पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण पटना, भोजपुर, जहानाबाद, वैशाली और सारण जिले के 20-20 नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। सीएम नीतीश ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों को सरकारी टीचर बनने का मौका दिया है। पहली सक्षमता परीक्षा में 1.87 लाख शिक्षक उत्तीर्ण हुए। इसके बाद दूसरी सक्षमता परीक्षा में 66 हजार टीचर पास हो गए।

सीएम ने कहा कि 28 हजार नियोजित शिक्षक बीपीएससी परीक्षा पास कर पहले ही परमानेंट टीचर बन चुके हैं। आगे भी सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और सभी को सरकारी शिक्षक के रूप में बहाली कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीपीएससी से भी बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली की जा रही है। हाल ही में 66800 शिक्षक और 42918 हेडमास्टर बहाल हुए हैं। सरकारी शिक्षकों की बहाली कुल संख्या 5.80 लाख तक पहुंच गई है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस समारोह में 100 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से सक्षमता परीक्षा पास सभी शिक्षकों को उनके जिलों में तुरंत नियुक्ति देने का निर्देश भी दिया। सीएम ने आरजेडी के शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि पहले महिलाओं का बुरा हाल था। महिलाएं अब खुश हैं। बड़े पैमाने पर बहाली की गई। हम लोगों ने बहुत काम किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago