Bihar

चिराग पासवान की मां को घर से निकाल जड़ दिया ताला, पशुपति पारस की पत्नी पर लगा आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में एक नया विवाद सामने आया है. इस बार का विवाद सियासी नहीं, बल्कि संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा हुआ है. यह विवाद रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से जुड़ा है और इसमें उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस का नाम आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके रिलेटिव्स ने खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव स्थित राजकुमारी देवी के घर पर मालिकाना हक जताया है और कुछ कमरों में ताले लगा दिया है.

राजकुमारी देवी ने क्या आरोप लगाया

राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने उन्हें घर से बाहर निकालने की कोशिश की है. इस मामले को लेकर उन्होंने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया है. राजकुमारी देवी इस घटनाक्रम से आहत हैं.

1960 में रामविलास पासवान से हुई थी शादी

चिराग पासवान के पिता राम विलास पासवान ने दो शादियां की थीं. ग्रामीण परिवेश से आने वाली राजकुमारी देवी से उन्होंने 1960 में शादी की थी. उस वक्त पासवान की उम्र सिर्फ 14 साल थी. शादी के कुछ साल बाद राम विलास पासवान ने राजकुमारी देवी को तलाक देकर साल 1983 में रीना शर्मा से दूसरी शादी कर ली थी.

चिराग पासवान रीना शर्मा के ही पुत्र हैं. चिराग राजकुमारी देवी को भी अपनी मां मानते हैं. वह अक्सर अपनी मां से मिलने शहरबन्नी भी जाते हैं. पशुपति और रामचंद्र दोनों रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं जिनसे राजकुमारी देवी का संपत्ति विवाद चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago