बिहार में चौथे चरण की बीपीएससी शिक्षक बहाली (BPSC TRE 4) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की है कि कि बीपीएससी शिक्षक बहाली 4 की प्रक्रिया मई 2025 में शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी बहाली होने वाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को एक महीने के बाद इसकी अधियाचना भेज दी जाएगी।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को विधायकों के प्रश्नों का जवाब देते हुए ये ऐलान किए। मंत्री ने यह भी कहा कि BPSC TRE 3 यानी तीसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक बहाली का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं जारी किया जाएगा। बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सदन में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि TRE 3 के तहत मल्टीपल रिजल्ट आने से कुछ पद खाली रह गए। इस पर क्या शिक्षा विभाग फिर से बहाली करने जा रहा है?
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि TRE 3 के तहत सिर्फ उन्हीं विषयों का रिजल्ट नहीं जारी किया गया, जिसमें या तो अभ्यर्थी नहीं हैं या फिर वे न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में TRE 3 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का कोई भी प्रस्ताव सरकार के सामने विचाराधीन नहीं है।
यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में बहाली के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीपीएससी के तहत 2000 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की जा रही है। इसकी प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालयों से शिक्षकेत्तर कर्मियों की रिक्तियां मांगी गई हैं। कुछ यूनिवर्सिटी ने भेज दी है तो कुछ की आना बाकी है। वैंकेसी आने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…