Bihar

बिहार: पत्नी को नहीं बोला ‘Happy Birthday’, वाइफ ने क्रिकेट बैट से पति का फोड़ा सिर; तोड़ दी अंगुली

बिहार के मुजफ्फरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। पति ने पत्नी को जन्मदिन की बधाई देना भूल गया था, जिससे पत्नी गुस्से में आग बबूला हो गई। इस हमले में पति के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी एक उंगली भी टूट गई। उसे तुरंत SKMCH में भर्ती कराया गया। यह घटना अहियारपुर थाना क्षेत्र की है।

पति की भूल पत्नी को नहीं आई रास

बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके से जन्मदिन की बधाई का फोन आने के बाद पति की यह भूल पत्नी को बिल्कुल रास नहीं आई। पति ने अपनी बहन को दो दिन पहले जन्मदिन की बधाई दी थी, यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी स्टोरी डाली थी। लेकिन पत्नी का जन्मदिन पूरी तरह से भूल गया। इस बात पर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा।

पहले दोनों में हुई जमकर बहस

पहले तो पति-पत्नी में इस बात को लेकर जमकर बहस हुई। फिर गुस्से में पत्नी ने पास में रखा क्रिकेट बैट उठा लिया और पति के सिर पर दे मारा। इससे पति का सिर फट गया और बचाव के दौरान उसकी एक उंगली भी टूट गई। घायल पति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पारिवारिक मामला बता टालता रहा पति

पति इस पूरे मामले को पारिवारिक बताकर टालता रहा। उसने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक होती रहती थी। लेकिन जन्मदिन के दिन यह विवाद बड़ा रूप ले लिया। पत्नी के क्रोध का शिकार हुए पति को अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

8 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

10 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

13 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

24 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

24 घंटे ago