Bihar

बिहार में खत्म होगी शराबंदी? RJD ने ताड़ी तो कांग्रेस ने दारू से पाबंदी हटाने का किया ऐलान

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शराबबंदी कानून 2016 में बदलाव लाने का ऐलान कर नई बहस छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि 2025 में महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर कर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की विधायक प्रतिमा दास उनसे दो कदम आगे निकल गई हैं। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन बिहार में सत्ता में आई तो शराब को फिर से चालु किया जाएगा। पहले जिस प्रकार ठेके पर शराब की बिक्री होती थी उसी पैटर्न पर शराब की बिक्री शुरू कराई जाएगी। शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि इससे राज्य का बड़ा नुकसान हुआ है।

मीडिया से बात करते हुए प्रतिमा दास ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल है। पहले नीतीश कुमार की सरकार ने बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री के लिए पंचायत-पंचायत में दुकानें खुलवा दी और उसके बाद रोक लगाने का कानून पास कर दिया। हमारी सरकार बनेगी तो शराब की दुकानें फिर से खोल दी जाएंगी। कांग्रेस पार्टी पहले भी ऐसा कर चुकी है। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में शराब बंदी लागू किया था। जब कांग्रेस की सरकार बनी तो शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पंचायत स्तर पर दुकानें खुलवाई। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।इसका एक नियम होता है। अनुमंडल स्तर या प्रखंड स्तर पर दुकानें खोली जाती हैं। उनका वेयर हाउस होता है और मद्यनिषेष विभाग बिक्री पर निगरानी रखता है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में मद्य निषेध विभाग को अधिक से अधिक शराब बिकवाने का टारगेट दिया गया। शराबंदी करने से यह कारोबार माफिया तत्वों के हाथ में चला गया। पहले से जो एक्साइज एक्ट बना हुआ है उसका पालन नहीं हो रहा है। डबल इंजन की सरकार ने पंचायतों में दुकान खोलवाने का एक्साइज अधिकारियों पर दबाव दिया जाता था। शराब का ठेका प्रथा फिर से चालू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी क्योंकि जो अराजकता का माहौल बना हुआ है उसमें जनता इस सरकार को अगली बार सत्ता से बाहर कर देगी। बता दें कि जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भी शराबबंदी कानून को समाप्त करने का बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी लागू करने से नकली शराब को बढ़ावा मिला है। जीतनराम मांझी भी शराब चालू करने के पक्ष में कई बार बयान दे चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

1 घंटा ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

2 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

3 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

4 घंटे ago