Bihar

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 682 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बिहार में सब-स्टैटिकल ऑफिसर/ ब्लॉक स्टैटिकल ऑफिसर के लिए वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप इस सरकारी नौकरी को पाना चाहते हैं तो अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी, और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2025 है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस वैकेंसी के लिए कुल 682 पदों को भरा जाएगा.

टोटल पदों में से 313 पद अनारक्षित हैं. 98 एससी, 07 एसटी, 112 एमबीसी, 62 पिछड़ा वर्ग, 22 पिछड़ा वर्ग की महिला और 68 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं. इन सबके अलावा क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के 231 पद हैं.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र / गणित /सांख्यिकी में से किसी एक विषय से ग्रेजुएशन होना चाहिए. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. आयु सीमा 21 साल से 37 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सामान्य श्रेणी महिला 40 वर्ष

बीसी / ओबीसी (पुरुष, महिला) 40 वर्ष

एससी / एसटी (पुरुष, महिला) 42 वर्ष

लिखित परीक्षा के नंबर 75 होंगे और 25 नंबर अनुभव के होंगे. कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्य करने के निमित्त अधिकतम अधिमान्यता तभी मान्य होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago