Bihar

बिहार को इसी साल मिल जाएगा चौथा एयरपोर्ट, जानिए कहां तक पहुंचा काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में आने वाले समय में हवाई सेवा को नए पंख लगने वाले हैं। राज्य को इसी साल चौथा एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। नीतीश सरकार का दावा है कि पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया से जल्द ही विमान उड़ने लगेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट का काम अभी चल रहा है। इसके शुरू होने के बाद सीमांचल क्षेत्र सीधे तौर देशभर से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। पश्चिम बंगाल और नेपाल तक के लोगों को भी इससे सुविधा होगी।

बिहार विधानसभा में 3 मार्च को बजट भाषण के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया था कि पूर्णिया हवाई अड्डा से अगले तीन महीने में विमान उड़ान भरने लगेंगे। यानी कि जून-जुलाई 2025 से यहां से विमानों का संचालन शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अभी पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन और अन्य सुविधाएं विकसित करने का काम बाकी है। स्थानीय लोग अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बिहार दौरे में इसके शिलान्यास की मांग कर रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नागरिक विमानन मंत्री किंजरायु राम मोहन नायडू को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट पीएम पैकेज बिहार 2015 का हिस्सा है। यह सालों से उपेक्षा का शिकार रहा है। अब केंद्र और बिहार की सरकार ने इसके काम में तेजी दिखाई, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए टेंडर अवार्ड हो चुका है। एप्रन, टैक्सीवेज, जीएसई रोड और अन्य कार्यों के लिए भी टेंडर अवार्ड का काम अंतिम चरण में है। इसके अलावा पूर्णिया एयरपोर्ट सिविल एनक्लेव को नेशनल हाइवे 31 से फोरलेन सड़क के जरिए जोड़ने का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में जल्द ही इसका शिलान्यास कराया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में तेजी से आ सके।

पूर्व में जारी टेंडर के मुताबिक पूर्णिया एयरपोर्ट पर 45 करोड़ रुपये की लागत से अंतरिम टर्मिनल भवन बनाया जाना है। हालांकि, फरवरी महीने में टेंडर लगभग 33 करोड़ में ही फाइनल हुआ था। टेंडर अवार्ड होने के बाद 3 से 4 महीने में इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। पूर्णिया हवाई अड्डा शुरू होने के बाद यह बिहार का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा। अभी पटना, गया और दरभंगा से विमानों का संचालन हो रहा है।

बिहार के इन शहरों में भी बनेंगे एयरपोर्ट

पटना के पास बिहटा में नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है, पीएम मोदी अगले महीने इसका शिलान्यास कर सकते हैं। इसके अलावा नालंदा के राजगीर, पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की योजना है। ये तीनों एयरपोर्ट बिल्कुल नए तरीके से विकसित होंगे। इसके अलावा, आने वाले समय में सुपौल के बीरपुर, मधुबनी, सहरसा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर और पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में छोटे एयरपोर्ट शुरू किए जाएंगे। यहां से छोटे 19 सीटर वाले विमानों का संचालन किया जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago