Bihar

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट Direct Link, चेक करने के लिए यहां डालें रोल नंबर; ऑर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि इस बार पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा है। खास बात ये है कि इस बार साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियां ही टॉपर हैं। छात्र www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

BSEB Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड में 12वीं की परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है । बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से आज यानी मंगलवार को नतीजे घोषित किए गए। शिक्षा मंत्री सुनील सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। छात्र www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक ली गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम्स (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया गया।

पास होने के लिए 33% मार्क्स जरूरी

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में ही कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त होने जरूरी हैं। जो स्टूडेंट 2 से ज्यादा सब्जेक्ट्स में 33% से कम अंक लाते हैं, वे पास नहीं होंगे।

Bihar Board 12th Result Out: पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि इस बार पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि बिहार में इंटरमीडिएट में इस साल 86.50% छात्र पास हुए हैं।

Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं के साइंट के टॉपर

1. प्रिया जायसवाल (96.8%)

2. आकाश कुमार (96%)

3. रवि कुमार (95.6%)

4. अनुप्रिया (95.4%)

5. प्रशांत कुमार (95.4%)

Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं के कॉमर्स के टॉपर

1. रौशनी कुमारी (95%)

2. अंतरा खुशी (94.6%)

3. सृष्टि कुमारी (94.2%)

4. निशांत राज (94.2%)

5. निधि शर्मा (94%)

Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं के ऑर्ट्स के टॉपर

अंकिता कुमारी- 473 अंक, 94.6%, रैंक-1

शाकिब शाह- 473 अंक, 94.6%, रैंक-1

अनुष्का कुमारी- 471 अंक, 94.2%, रैंक-2

रोकइया फातिमा- 471 अंक, 94.2%, रैंक-2

आरती कुमारी- 470 अंक, 94%, रैंक- 3

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago