समस्तीपुर : प्रखंड के बांदे स्थित बीबी फातिमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में दावत-ए- इफ्तार का आयोजन समाजसेवी सह कॉलेज के प्रबंधक मो. तैयब ने किया। जिसमें प्रखंड के रोजेदारों, पंचायत प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिकों सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुये. दावत-ए- इफ्तार में सैकड़ों रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने तथा मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी।
मौके पर विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है। यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चलें। रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे. ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जो दूसरे को बुरा लगे। हम एक-दूसरे के सुख-दु:ख में भागीदारी देंगे और प्रेम और मोहब्बत के संदेश को घर-घर पहुंचाकर देश और समाज में सहिष्णुता, एकता और भाईचारे की भावना को विकसित करेंगे। इसी में हमारा, समाज का और देश का व्यापक हित निहित है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…