Bihar

बिहार: ASI ने खुद को मारी गो’ली; रात को बैरक में दोस्तों के साथ IPL देखा, सुबह गार्डन में खू’न से लथपथ मिली ला:श

गया पुलिस लाइन में तैनात ASI नीरज कुमार (40) ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार की सुबह साथी पुलिसकर्मियों ने लॉन में नीरज की लाश देखी। नीरज कुमार मूल रूप से लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के श्रंगारपुर गांव के रहने वाले थे।

वह पिछले डेढ़ साल से मुफस्सिल थाना में तैनात थे। हाल ही में 39 दिन की छुट्टी बिताकर मंगलवार को ड्यूटी जॉइन की थी। बुधवार को दिन में नीरज ने थाने के इंस्पेक्टर को फोन कर ड्यूटी जॉइन करने की बात कही थी।

क्रिकेट मैच देखने के बाद मौत

पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों ने बताया कि रात में IPL मैच देख रहे थे। मैच खत्म होने के बाद सब सोने चले गए। सुबह उठे तो लॉन में नीरज कुमार की खून से सनी लाश पड़ी थी। सिर में गोली लगी थी। पास में ही सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।

DSP धर्मेन्द्र भारती ने बताया- नीरज के परिवार को खबर दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने सर्विस रिवाल्वर जब्त कर ली है।

तनाव में थे ASI नीरज कुमार

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया- नीरज कुमार विभागीय और घरेलू तनाव से गुजर रहे थे। वॉलीबॉल प्रैक्टिस के दौरान उनके हाथ में चोट आई थी, जो गंभीर होती जा रही थी। इसे लेकर भी वह मानसिक दबाव में थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago