Bihar

बिहार के मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पकड़ने गई पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहा था

बिहार की मुंगेर पुलिस ने एनकाउंटर किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी गुड्डू यादव पुलिस वाहन में सवार था और वह एक पुलिसकर्मी का राइफल छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. इसी क्रम में पुलिस ने अल्टीमेटम दिया और पुलिस ने गोली चलाई और अपराधी के पैर में गोली लगी है.

बताया जा रहा है कि उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस मामले को लेकर एसपी इमरान मसूद ने भी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बता दें कि मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलालपुर गांव में 14 मार्च को दो पक्षों का झगड़ा शांत करवाने के लिए पहुंचे एएसआई संतोष कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था. हमले में घायल एएसआई की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया और घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था और इसी को लेकर पुलिस मुंगेर जा रही थी. इसी बीच गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया.

मुंगेर के एसपी इमरान मसूद ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम का अचानक एक्सीडेंट हो गया. रास्ते में बकरी आ जाने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी. इस दौरान थाना अध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है. इसी दौरान गिरफ्तार अपराधी गुड्डू यादव जो कि उसी वाहन में था, उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनी और भागने का प्रयास किया. उसने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

32 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

1 घंटा ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago